TATA IPL
rk
100% winning team
24/02/2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों 'इमरजेंसी' फिल्म के वजह से चर्चाओं में हैं। कंगना की यह फिल्म बहुत जल्द रिलीज होनेवाली हैं। इसी बीच 2014 में आई कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सिक्वल 'क्वीन 2' की चर्चा शुरू हो गई हैं। कंगना रनौत ने अबतक कोइ बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन 2014 को आई 'क्वीन' ने कंगना रनौत की किस्मत बदल दी थी। कंगना की 'क्वीन' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। कमाई भी फिल्म ने जबरदस्त करी थी। 'क्वीन' से कंगना ने पूरे भारतवर्ष में एक अलग पहचान बनाई थी। इस फिल्म के वजह से कंगना को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। और अब कंगना की इसी किस्मत बदलने वाली फिल्म का सिक्वल बनने जा रही हैं। बीते साल ही फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने खुलासा किया था कि वे सिक्वल पर काम कर रहे हैं। और अब खबर आ रही हैं कि कंगना की फिल्म 'क्वीन' के सिक्वल का स्क्रिप्ट तैयार हो गया हैं। 'क्वीन' फिल्म रिलीज हुए 10 साल होने जा रहे हैं। 7 मार्च को फिल्म के 10 साल पूरा होगा। इसीपर हाल ही में फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने बात किए। विकास ने कहा कि "क्वीन को रिलीज हुए 10 साल पूरा होने जा रहा हैं। इस फिल्म के सिक्वल 'क्वीन 2' के बारें में बहुत लोग मुझे पुछते रहते हैं। तो ऐसा लगाता हैं कि यह फिल्म कल ही रिलीज हुई हैं। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही हैं की 'क्वीन 2' की स्क्रिप्ट हमने पूरी कर ली हैं।" इसके आगे विकास बहल ने कहा "मैं इस फिल्म को लेकर जल्दबाजी करना नहीं चाहता। अगर मुझे सीक्वल से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव महसूस नहीं होता, तो मैं इसे चार साल पहले ही सिर्फ पैसों के लिए बना चुका होता।"
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Bubei
Mumbai
400051