M.K yadav

M.K yadav

Share

M.p bhai

23/04/2026

सरैया में भीड़ का कहर: विक्षिप्त युवक को चोर समझकर पीटा, इलाज के दौरान मौत, गांव में बवाल
सरैया थाना क्षेत्र के मर्वापाकड़ पंचायत अंतर्गत चकमोगलानी गांव में मंगलवार देर रात एक विक्षिप्त युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है।
मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोसंडी गांव निवासी राहुल साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी बहन के घर आया हुआ था। देर रात खाना खाने के बाद वह गांव में टहलने निकला था, इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और चोरी के शक में बेरहमी से पीट दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गांव में जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में पुलिस वाहन से आरोपियों को छुड़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
गांव में पुलिस बल तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
परिजनों का आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे पहचानने के बावजूद कुछ लोगों ने जानबूझकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

12/03/2026
04/03/2026

Jalne walo thora said hojao aapne log

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Muzaffarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Marwapakar
Muzaffarpur
843101