Home Parlour
#Home Parlour provides all beauty services at your home. It saves your time and money too
26/05/2020
अंडरआर्म्स के बाल हटाने का क्या है सही तरीका? रेजर के इस्तेमाल में न करें ये 6 गलतियां
अंडरआर्म्स (कांख) के बाल समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। ये बाल कई त्वचा रोगों का कारण बन सकते हैं। वहीं अगर आप स्लीवलेस कपड़े या हाफ स्लीव वाले ढीले कपड़े पहनते हैं, तो अंडरआर्म्स के बाल आपको शर्मिन्दा कर सकते हैं। आमतौर पर लोग इन बालों को साफ करने के लिए रेजर, हेयर रिमूवल क्रीम या वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा बहुत नाजुक, मुलायम और पतली होती है, इसलिए गलत तरीके से बाल साफ करने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और आपके अंडरआर्म्स काले पड़ सकते हैं। काले अंडरआर्म्स भी देखने में आपकी खूबसूरती खराब करते हैं, इसलिए जरूरी है कि बालों को साफ करते समय आप सही तरीका अपनाएं।
अंडरआर्म्स की वैक्सिंग है बेस्ट तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपने अंडरआर्म्स को सुरक्षित और बेदाग रखना चाहती हैं, तो हेयर रिमूवल का बेस्ट तरीका वैक्सिंग है। हालांकि शेविंग के मुकाबले वैक्सिंग में आपको थोड़ा दर्द सहना पड़ सकता है, मगर इससे आपकी त्वचा काली नहीं पड़ेगी। लेकिन खास बात ये है कि वैक्सिंग के बाल आप ज्यादा समय के लिए बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जबकि शेविंग और क्रीम के द्वारा बाल हटाने पर ये जल्दी ही दोबारा उग आते हैं। लेकिन अगर आपको दर्द से डर लगता है, तो आप वैक्सिंग की जगह दूसरे तरीके अपनाएं।
अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल
अगर आप जल्दी-जल्दी बाल हटाते हैं, तो आपके लिए वैक्सिंग कराना मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपको रेजर के द्वारा बाल हटाना चाहिए। रेजर से शेव करके बालों को हटाना एक दर्द रहित तरीका है। मगर इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अंडरआर्म्स को काला नहीं पड़ने देना चाहती हैं, तो शेव करने से पहले इस पर शेविंग फोम लगाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रेजर चलाते समय बाल आसानी से निकल जाएंगे और आपको जलन नहीं होगी। ये शेविंग फोम आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।
रेजर के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानी
आमतौर पर शेविंग के लिए रेजर का इस्तेमाल करते समय लोग कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके कारण त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
ऐसे रेजर का इस्तेमाल न करें, जिसमें 1 से ज्यादा ब्लेड्स (मल्टीब्लेड्स रेजर) होते हैं, क्योंकि ऐसे रेजर दाढ़ी बनाने के लिए तो बेस्ट होते हैं, मगर अंडरआर्म्स शेव करते समय इनसे त्वचा के कटने और छिलने का खतरा ज्यादा होता है।
कम धार वाले या कई बार इस्तेमाल किए जा चुके रेजर का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे क्लीनिंग अच्छी तरह नहीं होती है।
दाढ़ी की तरह अंडरआर्म्स के बाल किसी एक दिशा में नहीं उगते हैं, इसलिए जब आप रेजर से शेव करें, तो हर दिशा में रेजर घुमाएं, ताकि आपके सभी बाल आसानी से निकल जाएं।
शेव करने से पहले शेविंग फोम, शेविंग जेल या शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें, इससे जलन नहीं होगी। अगर ये चीजें मौजूद नहीं हैं, को गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह भिगाएं और मसाज करें, फिर शेविंग करें।
शेव करने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर हो जाए और आपको जलन न हो।
अगर गलती से त्वचा छिल या कट जाए, तो एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल करें।
# from home # #
With Oriflame you can start your beauty business as an independent consultant without any financial risk.
Oriflame began with a dream to provide an opportunity for people to change their life for better and fulfill their dreams.
Spend daily 2-3 hours and get 4/5 digit handsome amount Per month.
JOIN FREE THIS MONTH.
Inbox your no or query
06/05/2016
आपके पैरों की टैनिंग को झट से करेंगे गायब ये 'नैचुरल ब्लीच'
गर्मियों में टैनिंग एक आम समस्या है। आप बाहर जाते हैं तो सूरज की तेज किरणें आपकी त्वचा को प्रभावित करती हैं और आप टैनिंग की शिकार हो जाती है। चेहरे पर तो लाखों जतन करके आप टैनिंग से छुटकारा पा लेती हैं, लेकिन पैरों का क्या? पैरों से टैनिंग हटोन के लिये उस पर ब्लीच करना काफी उपयोगी होगा। मगर ब्लीच कोई बाजारू नहीं, बल्कि प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया हुआ ब्लीच, जो पैरों को कुछ ही दिनों में गोरा बना देगा।
इन नैचुरल ब्लीच से हटाएं अपने पैरों की टैनिंग
टमाटर- टमाटर को आधा काट कर निचोड़ लें और उसके रस को निकाल लें। फिर टमाटर को पैरों में रगड़ें। आप चाहें तो उसके जूस को भी पैरों में लगा सकती हैं। 15 मिनट के बाद पैरों को गुलाजल से धोएं। इस विधि को दुबारा दो दिनों के बाद करें।
आलू- आलू को छील कर मिक्सी में मिला लें फिर उसके पेस्ट को पैरों में लगाएं। 15 मिनट के बाद पैरों को गरम पानी से धो लें। इस विधि को 3 दिनों के बाद फिर से करें।
हल्दी- हल्दी और दूध का पेस्ट पैरों में लगाएं और 20 मिनट के बाद गरम पानी से धो लें। इससे आपके पैरों से कालापन निकल जाएगा।
नींबू का रस- नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो कि ब्लीच जैसा काम करता है। अपने पैरों की नींबू के रस से 10 मिनट के लिये मसाज करें। फिर जब वह सूख जाए तब गरम पानी में नमक डाल कर पैरों को साफ कीजिये।
शहद- पैरों में शहद लगा कर 10 मिनट के लिये छोड़ दें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी समस्या को दूर करता सकता है।
06/05/2016
शहनाज हुसैन के ये ब्यूटी टिप्स बनाएंगे आपको गर्मियों में भी बला की खूबसूरत
कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए अक्सर यातायात जाम, वायु प्रदूषण तथा हवा में मिली कालिख से प्रतिदिन जूझना पड़ता है। इसलिए इन महिलाओं को अपने अंगों की स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को गर्मियों में सोने से पहले अपने चेहरे की गंदगी, पसीने की बदबू तथा तैलीय पदार्थो को अपने अंगों से छुड़ाने के लिए रात में अपनी त्वचा को स्वच्छ पानी से अवश्य धोना चाहिए।
गर्मियों में तुलसी या नीम वाला फेशवॉश सबसे उपयुक्त है। इससे मैल तो दूर होगा ही, त्वचा पर फोड़े-फुंसी या लाल चकत्ते की समस्या से भी निजात मिलेगी।
त्वचा को साफ करने के बाद ठंडे गुलाब जल से त्वचा की रंगत निखारिए। इससे न केवल त्वचा में ताजगी तथा शीतलता आती है, बल्कि इससे त्वचा में रक्त संचार प्रवाह को नियमित करने में मदद मिलती है तथा चेहरे की चमक-दमक बढ़ जाती है।
गर्मियों के दौरान गर्म तथा आद्र्रता भरे मौसम में मैट मॉइस्चराइजर सबसे उपयुक्त माना जाता है। यदि आप बाहर सफर करती हैं तो सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए। तैलीय त्वचा के लिए आयल फ्री सनस्क्रीन भी बाजार में उपलब्ध है।
गर्मियों में सप्ताह में दो तीन बार फेशियल स्क्रब का प्रयोग कीजिए। फेशियल स्क्रब से त्वचा में निर्जीव कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है तथा त्वचा की गहरी सफाई होती है। इससे त्वचा में चमकीलापन तथा निर्मलता आती है, यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो रात को इसे साफ करने के बाद पोषित कीजिए।
त्वचा पर नरीसिंग क्रीम लगाकर हल्के-हल्के चारों ओर गोलाकार स्वरूप में मालिश कीजिए। जब आप ऊपर की ओर क्रीम लगा रही हैं तो ज्यादा दबाव महसूस होना चाहिए। मसाज के 3 या 4 मिनट के अंदर इसे पूरी तरह ताजे साफ जल से धो डालिए।
गर्मियों में हफ्ते में दो बार फेस मास्क का उपयोग कीजिए। फेस मास्क को होठों तथा अांखों के समीप के क्षेत्र को छोड़कर चेहरे पर लगाइए तथा जब यह शुष्क हो जाए तो इसे धो डालिए।
अपने मेकअप में ताजगी लाने के लिए अपने हैंड बैग में कुछ सौंदर्य सामग्री जरूर रखिए। गर्मियों में सुगंधित गीले टिशू काफी स्फूर्तिदायक साबित हो सकते हैं। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इन्हें त्वचा को साफ करने तथा पसीने की बदबू तथा मैल आदि को साफ करने में उपयोग में लाया जा सकता है।
इसमें सुगंधित पाउडर भी लाभदायक एवं असरदायक माना जाता है। इससे गर्मियों में तैलीय आकृति से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। सबसे पहले त्वचा को टिशू से साफ कीजिए तथा बाद में पाउडर का उपयोग कीजिए।
आपको दोपहर में लंच के बाद टच-अप के लिए लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी। गर्मियों में इत्र की छोटी शीशी या अपना मनपसंद डियोडोरेंट पर्स में रखना कभी न भूलें।
बालों की देखभाल :
यूं तो लंबे बालों का फैशन आम है, लेकिन गर्मियों में जब आप कार्यस्थल पर हों तो इन्हें खुला छोड़ना उपयुक्त नहीं है। बालों के साथ उलझना आपके ध्यान को बार-बार भंग कर सकता है। बालों का जूड़ा बना लीजिए या इन्हें पिन से बांध लीजिए।
बालों की चोटी बनाकर इन्हें पिछली ओर भी बांधा जा सकता है, वास्तव में बालों की चोटी बनाना आजकल फैशन बनता जा रहा है। आप ऊंची या नीची चोटी बनाकर उसे रिबन से बांध सकती हैं। रिबन का रंग आपकी पोशाक से मिलता जुलता होना चाहिए।
बाजार में विभिन्न प्रकार के बालों के आकर्षक उपसाधन या क्लिप उपलब्ध हैं। लेकिन कामकाजी महिलाओं को ज्यादा सजावटी उपसाधनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। आप बालों को लच्छेदार भी बना सकती हैं तथा चोटी बनाकर क्लिप से बांध सकती हैं।
कामकाजी महिलाओं के लिए गुथे हुए बाल काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा समय देना पड़ेगा। लंबे तथा मध्यम आकार बालों को चोटी में बांधकर उपयुक्त तरीके से रखा जा सकता है। अपने बालों को तीन हिस्सों में बांटकर इसे रस्सी की तरह एक दूसरे से लिपटा दीजिए।
चोटी के अंत में इलास्टिक बैंड या रिबन का उपयोग करके इसे दृढ़ता से बांध दीजिए। युवा महिलाओं पर चोटी काफी आकर्षक लगती है। बालों में नए फैशन ने भी दस्तक दी है। बालों को अपने चेहरे से दूर रखिए। यदि आपके बाल छोटे हैं तो इन्हें सादे ढंग से रखिए। यदि आप बालों में कलर भी करती हैं तो हल्के रंगों को प्राकृतिक रूप में प्रयोग कीजिए।
08/10/2015
सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें
त्वचा हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किसी भी अवस्था या मौसम में इसका सौंदर्य बनाए रखना ही हमारा प्रथम प्रयास होता है। यूं तो ऋतु परिवर्तन त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर आता है, किंतु शीत ऋतु का आगमन त्वचा के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। रूखापन, झुर्रियां, चमक मिट जाना, हाथ-पैर फटना, होठों का तड़कना तथा शरीर में खुश्की होना जैसी परेशानियां इस ऋतु की प्रमुख समस्याएं हैं। आप चाहें, तो थोड़ी-सी सावधानी से आपकी त्वचा पूर्ण स्वच्छ, चिकनी, कोमल व दाग रहित बनी रह सकती है।
त्वचा परिवर्तन
सर्दियों में त्वचा के नीचे की तेल ग्रंथियां निष्क्रिय हो जाती हैं। इससे उनसे बनने वाला प्राकृतिक तेल त्वचा की ऊपरी सतह तक नहीं पहुंच पाता है। इस कारण शुष्कता हो जाती है और त्वचा का स्वरूप बिगड़ जाता है। अतः त्वचा को कृत्रिम रूप से नम बनाए रखना आवश्यक है। त्वचा को नम बनाने के लिए सर्वप्रथम अपनी त्वचा की पहचान करना आवश्यक है।
पहचान का तरीका
त्वचा को पहचानने के लिए सुबह उठने के पश्चात् अपनी त्वचा को टिश्यू पेपर से पोंछिए। अगर टिश्यू पेपर पर अधिक चिकनाई आती है, तो त्वचा तैलीय है। अगर टिश्यू पेपर पर हल्की चिकनाई हो, तो इसका अर्थ है आपकी त्वचा सामान्य है। अगर टिश्यू पर बिल्कुल चिकनाई न हो, तो समझिए आपकी त्वचा शुष्क है ।
उपचार
जो त्वचा स्पष्ट चिकनाई युक्त दिखाई देती है, वह कील-मुंहासों व दाग-धब्बों का जल्दी शिकार बनती है। इस प्रकार की तैलीय त्वचा के लिए नींबू के रस का प्रयोग लाभकारी है।
गुनगुने पानी में कुछ बूंदें टिंवर बेंजोइन की मिलाकर सफाई के लिए प्रयोग करना चाहिए। रूखापन दूर करने के लिए गुलाबजल में डबलरोटी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। मास्क चेहरे पर पूरी तरह सूखने के पश्चात धो लें या एक चम्चम अंडे की सफेदी व एक बड़ा चम्मच दूध पाउडर मिलाकर लगाएं। इसे तीस मिनट बाद धो लें। आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में सुंदर व कोमल हो जाएगी। इस प्रयोग को सप्ताह में कम-से-कम दो बार करें।
शुष्क त्वचा कोमल, कमजोर तथा संवेदनशील होती है। इस पर झुर्रियां जल्द पड़ती हैं। इस त्वचा में सर्दियों में खुश्की और त्वचा फटने के लक्षण शीघ्र दिखाई देने लगते हैं। यह धूप में लाल हो जाती है। ऐसी त्वचा वालों को साबुन के प्रयोग से परहेज रखना चाहिए। इसकी सुरक्षा के लिए गर्म पानी व नींबू के रस ही उपयोगी हैं।
वैसे ऐसी त्वचा वाली महिलाओं को स्नान से पूर्व उबटन अवश्य कर लेना चाहिए। अंडे की जर्दी या जैतून का तेल, छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर और उसमें गुलाबजल मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं तथा पानी से मुंह को अच्छी तरह धोकर तीस मिनट तक सप्ताह में दो बार प्रयोग करें। आपकी त्वचा मुलायम और चिकनी हो जाएगी।
सामान्य त्वचा, जिसे आदर्श त्वचा भी कहा जाता है, वह कोमल, कांतिवान और आकर्षक होती है। इस त्वचा के लिए एक अंडे की जर्दी, एक बड़ा चम्मच सिरका, एक चौथाई सरसों का तेल। इन सब मिश्रण को जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए, इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो डालें।
कुछ दिन बाद आपकी त्वचा रौनक लिए होगी और न फिर इसके उपचार की जरूरत होगी और न कुरूप होने का डर।
08/10/2015
खाली पेट पानी पीने से फेस पर आता है ग्लो, जानिए फायदे -
सुबह खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस दौरान एक से सवा लीटर पानी पीया जा सकता है। हमेशा पानी घूंट-घूंट करके पीना चाहिए क्योंकि इससे हमारे मुंह में मौजूद लार भी पेट में जाती है और पाचनक्रिया दुरूस्त होती है।
1. खाली पेट पानी पीने से पेट की गंदगी दूर होकर रक्तशुद्ध होता है।
2. पानी आपके खून से घातक तत्वोे को बाहर निकालता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है।
3. सुबह खाली पेट पानी पीने से मांसपेशियां और नई कोशिकाएं बनती हैं।
4. शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे वजन कम होता है।
5. पेट अच्छी तरह साफ होने पर यह भोजन से पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से ग्रहण कर पाता है।
6. खाली पेट पानी पीने से लाल रक्त कणिकाएं जल्दी बनने लगती हैं। इससे मासिक धर्म, कैंसर, डायरिया, पेशाब संबंधी समस्याएं, टीबी, गठिया, सिरदर्द व किडनी के रोगों में आराम मिलता है।
Resource-Patrika
16/09/2015
05/09/2015
29/08/2015
Happy Raksha Bandhan
26/08/2015
चाय से नहीं होते काले, स्किन के लिए है वरदान
ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत एक कप चाय से होती है। चाय से थकान दूर होती है और ताजगी आ जाती है। ऑफिस से थके-हारे आने पर अगर एक कप चाय मिल जाती है तो सारी थकान पल भर में काफूर हो जाती है। अक्सर चाय और कॉफी को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आमधारणा है कि ज्यादा चाय पीने से काले हो जाते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। चाय स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। ये आपको ताजगी देने के साथ-साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करती है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
हेल्दी स्किन
हेल्दी स्किन यानी नम त्वचा। शरीर में तरलता बनाए रखने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ लेना जरूरी है। इसमें सभी तरह की चाय शामिल हो सकती है, क्योंकि गर्मी के दिनों में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। पर्याप्त पानी से स्किन फ्रेश रहती है और पानी की कमी नहीं होती है।
मॉइस्चराइजर
अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान हो गई है तो ठंडी ग्रीन टी अपने चेहरे पर छिड़कें। ये एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करती है। इससे आपकी स्किन तरोताजा हो जाएगी और चेहरा साफ व ग्लोइंग लगेगा।
आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन
नींद पूरी ना होने या अन्य कारणों से अगर आप की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पड़ गए हैं या सूजन आ गई है तो टी बैग इसे सही करने में आपकी मदद करेगा। काम में लिए हुए टी बैग को फेंके नहीं। उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर उसे आंखों के नीचे रखें। दरअसल चाय में कैफीन होता है, जो आपके ब्लड वेसल को सिकुड़ने में मदद करता है। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और सूजन सही हो जाती है। साथ ही आंखों की थकान भी दूर होती है।
पैरों की बदबू से छुटकारा
पैरों में बदबू आने पर अगर आप डीओ का इस्तेमाल करती है तो ऎसा ना करें। ऎसा करने से आपके पैर केवल तब तक सही रहेंगे जब तक डीओ का असर रहेगा। इसके बाद पैरों से फिर बदबू आने लगेगी। इसके लिए आप उबली हुई ब्लैक टी के मिश्रण में अपने पैर डुबाएं। ये एंटी बैक्टीरियल होती है, जो आपके पैरों में आ रहे पसीने को रोकती है। इससे पैरों में बदबू नहीं आती है।
घने बाल
आप अपने बालों को घना करना चाहती हैं तो उन्हें ब्लैक टी और ग्रीन टी से धोएं। ब्लैक टी बाल गिरने की समस्या से निजात दिलाती है तो वहीं ग्रीन टी बालों को बढ़ने में मदद करती है। ठंडी की हुई चाय को बालों पर डालें और उसे 10 मिनट तक रखें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू और कंडीशनर से धो लें।
Source:- Patrika
26/08/2015
स्किन पीलिंग दूर करने के 10 हर्बल एवं घरेलू उपचार (Top 10 Herbal Home Remedies For Skin Peeling)
हमारी त्वचा तीन लेयर्स की बनी होती है- बाहरी परत (Epidermis), मध्य परत (Dermis) और सबसे भीतरी भाग (Hypodermis)। अधिकांशत: चेहरे या शरीर की बाहरी परत समय समय पर बदलती रहती है। कई बार ऐसा भी होता है कि धूप, बढ़ती उम्र, उचित खान पान का अभाव और ऐसे ही अन्य कारणों से बाहरी त्वचा डैमेज होने लगती है। इसे बाहरी त्वचा का क्षतिग्रस्त होना (Loss of Epidermis) कहते हैं। सौंदर्य की भाषा में यही Peeling है।
स्किन पीलिंग (Skin Peeling) में त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है। कई बार चेहरे पर खुजली और दाग धब्बे भी पड़ जाते हैं। यूं तो इसके कई केमिकल ट्रीटमेंट भी हैं लेकिन केमिकल ट्रीटमेंट से परमानेंट छुटकारा संभव नहीं साथ ही यह कुछ समय के लिए फायदा दे सकते हैं लेकिन बाद में त्वचा पर इनका नेगेटिव असर होता है। ऐसे में कई हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके आप आसानी से स्किन पीलिंग को ट्रीट कर सकती हैं। इसे करने में ज्यादा मेहनत और पैसा भी नहीं लगेगा और परिणाम बेहतर से बेहतर आएगा।
हर्बल उपचार (Top 10 Herbal Remedies for Skin Peeling)
1. होममेड पेस्ट (Homemade Paste)
ऑलिव ऑयल में गुलाब जल, नींबू का रस और अंडे का पीला भाग मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगाएं। जब एक परत सूख जाए तो उसके ऊपर दूसरी परत लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे की चमक वापस आ जाएगी।
2. ग्रेप सीड ऑयल (Grape Seed Oil)
अंगूर के बीजों से तैयार तेल बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। यह तेल त्वचा को बहुत तेजी से हील करता है और बहुत प्रभावी भी है। अगर तेल ना भी मिले तो अंगूर के दानों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
3. चन्दन और हल्दी (Chandan aur Haldi)
एक छोटी चम्मच चन्दन, हल्दी, शहद और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिलाएं। एक पतला पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को आधे घंटे चेहरे पर लगाएं और नार्मल पानी से चेहरा धो दें। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण और चंदन की ठंडक से तुरंत आराम होगा।
4. दही (Curd)
दही पोषण से भरपूर आहार है और त्वचा के लिए भी इसके बेहद फायदे हैं। यह त्वचा पर मौजूद अनचाहे माइक्रोब्स को मार देता है और त्वचा के अंदर गहराई तक जाकर त्वचा को पोषण देता है। इससे त्वचा निखरी और ग्लोइंग नज़र आती है।
5. सेब (Apple)
रोजाना एक सेब खाना चाहिए यह तो सभी जानते हैं लेकिन सेब का रस और गूदा भी चेहरे के लिए बहुत लाभकारी है। सेब को पीसकर पेस्ट बनाये और चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे को मुलायम बनाकर स्किन पीलिंग को ट्रीट करता है।
6. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)
ऑलिव यानि जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करें और हल्के हाथ से चेहरे पर लगाकर मसाज दें। यह प्रक्रिया दिन में तीन बार करें। इसके अलावा 2 बड़े चम्मच नमक में ऑलिव ऑयल मिलाकर बॉडी स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा चमकने लगती है।
7. ओटमील (Oatmeal)
एक कप ओटमील को गर्म पानी में कुछ देर भिगाकर रखें। उसके बाद चेहरे और बॉडी पर स्क्रब की तरह लगाएं। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
8. नींबू और चीनी (Lemon and Sugar)
चीनी और नींबू की बराबर मात्रा लेकर चेहरे पर मसाज करें। इसे बॉडी के दूसरे हिस्सों पर भी लगाया जा सकता है। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तब ताजा पानी से चेहरा धो लें।
9. खीरा (Cucumber)
खीरा को कद्दूकस करके प्रभावी स्थान पर लगाएं। यदि असर दोगुना करना हो तो खीरे के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर ग्राइंडर में पीसकर पैक बनाएं। 10 मिनट चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से धो दें।
10. दूध (Milk)
ठन्डे दूध में छोटी टॉवेल भिगाकर चेहरे पर रखें। इसके बाद दूध में शहद मिलाकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इस पैक को दिन में दो बार लगाएं। चेहरे पर एक हफ्ते में पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।
स्किन पीलिंग के साइड इफ़ेक्ट (Side Effects of Skin Peeling)
- खुदरी और तैलीय त्वचा
- ओपन पोर्स
- मुँहासे
- दाग धब्बे
- झुर्रियां और डैमेज स्किन
- सेल्युलाईट
- बढ़ती उम्र के लक्षण उभरना
- स्ट्रेच मार्क्स
Source:-Health Raftar
19/08/2015
ये 5 तरीके और 5 पांच दिन, ऎसे पाएं सावलेपन से छुटकारा -
सांवले रंग के चलते अगर आप हीन भावना से ग्रस्त हैं और दोस्तों के ग्रूप में खुद को अकेला पाती हैं तो परेशान ना हो। अब हम आपको बताएंगे ऎसे कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप कुछ ही दिनों में गोरी और एट्रेक्टिव बन सकती हैं
नींबू- नींबू गोरा निखार पाने का सबसे अच्छा तरीका है। ये चेहरे को गोरा तो करता ही है, साथ ही दाग-धब्बे भी मिटाता है। इसके लिए अपने चेहरे पर ताजा नींबू रगड़े और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहें ये तरीका अपनाते हुए अपने चेहरे को धूप से बचाकर रखें
हल्दी- चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्दी बहुत अच्छा ऑप्शन है। एक चम्मच हल्दी पाउडर में 3 चम्मच नींबू का ज्यूस मिलाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, फिर चेहरा धो लें।
बेसन- 2 चम्मच बेसन में रोज-वाटर मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब फेसपैक सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन के डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरा प्राकृतिक रूप से गोरा दिखने लगेगा। आप इस पेस्ट में हल्दी भी मिला सकते हैं।
टमाटर- टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो स्किन की टैनिंग हटाती है। इसके लिए 1-2 टमाटर और 2 चम्मच नींबू का रस लें और उसे बेसन में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
दही- 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें। रोज इस तरीके को अपनाने से जल्द ही चेहरे का रंग निखरने लगता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Muzaffarpur
842002
Opening Hours
| Monday | 11am - 6pm |
| Tuesday | 11am - 6pm |
| Wednesday | 11am - 6pm |
| Thursday | 11am - 6pm |
| Friday | 11am - 6pm |
| Saturday | 11am - 6pm |
| Sunday | 11am - 6pm |