Guru Ghar Ayurveda
Ayurveda is an ancient health care tradition that has been practiced in India for at least 5,000 years.
The word comes from the Sanskrit terms ayur (life) and veda (knowledge).
पतले लोग बॉडी कैसे बनाये - Bulk Up FAST As a Skinny Guy - home workout weight gain💪💪💪💪💪
वजन बढ़ाने के 6 टिप्स _ How to increase weight fast _ Weight gain💪💪💪
01/09/2020
18/07/2020
छुहारे खाने के फायदे
===========
1.डायबिटीज़ (Diabetes) यानि शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा। क्योंकि छुहारे और खजूर प्राकृतिक रूप से मिठास लिए होते हैं और इनमें में गन्ने से बनने वाली चीनी के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते हैँ।
2. मासिक धर्म (Periods) हर महीने महिलाएं मासिक धर्म (Periods) की समस्या का सामना करती हैं। जिसमें उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द के साथ ही पैरों में ऐंठन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर रोजाना छुहारे का सेवन किया जाए, तो मासिक धर्म (Periods) के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मासिक धर्म खुलकर आता है।
3. रक्तचाप(Blood Pressure) अगर आप बार-बार घटते(कम)रक्तचाप (Low Blood Pressure) की बीमारी से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर, फिर गुठली निकाल दें। इसके बाद गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम सेवन करने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप(Low Blood Pressure) से छुटकारा मिल जाएगा।
4. बिस्तर पर पेशाब (Urine on bed) आपका बच्चा भी रात को सोते समय अक्सर बिस्तर पर पेशाब (Urine on bed) कर देता है। तो इस समस्या को खत्म करने के लिए आपको बच्चे को रोजाना दिन में 2 छुहारे खिलाएं या रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। इससे शरीर में ताकत भी आती है।
5. सांस की बीमारी (Respiratory Disease) सर्दियों में अक्सर लोगों को ठंड की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। जिसे आप रोजाना छुहारे का सेवन करके आसानी से खत्म कर सकते हैं। क्योंकि छुहारे खाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं।जिससे सांस की बीमारी (Respiratory Disease) में राहत मिलती है।
6. झड़ते और दोमुंहे बालों से छुटकारा (Hair Fall and Split Ends Remove) छुहारे का सेवन करने से बालों के रूखेपन की समस्या खत्म होती है। क्योंकि छुहारे में विटामिन बी पाया जाता है। जिससे बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं और दोमुंहे बाल और घुंघराले बालों से निजात मिलती है।
7. दिल की बीमारियां (Heart Disease) अगर आप दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, तो ऐसे में नियमित रुप से छुहारे का सेवन करना फायदेमंद रहता है। क्योंकि छुहारे में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे दिल की बीमारियों का भी खतरा कम होता है।
17/07/2020
इस खतरनाक बीमारी को कंट्रोल करना हो तो खाएं “जामुन”
=================================
• जामुन रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है, जामुन के मौसम में इसके नियमित सेवन से डायबटीज के मरीज को फायदा होता है. इससे शुगर के मरीज को होने वाली समस्याए जैसे बार-बार प्यास लगना और बार-बार यूरिन पास होना आदि में भी लाभ पहुचता है.
• जामुन में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है जो कि व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि से बचाता है.
• अगर किसी व्यक्ति में खून की कमी पाई जाती है, तो उसे भी जामुन का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिये, इससे व्यक्ति के शरीर में खून का स्तर बढ़ जाता है.
• जामुन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है, जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है.
• आप मौसम के समय में जामुन के फलों का रस निकाल कर रख सकते है और फिर कभी उल्टी, दस्त या हैज़ा जैसी परेशानी होने पर इसे पानी के साथ उपयोग करने पर फायदा पहुचता है.
• ताजे जामुन और आम का रस मिलाकर शुगर के मरीज को देने पर फायदा पहुचता है.
• जामुन के सेवन से पेट की समस्याओ जैसे कब्ज, एसीडिटी आदि से निजात मिलता है और चेहरे पर निखार आता है.
• अगर आपके मुंह में छाले हो गए है तो जामुन के सेवन से लाभ मिलेगा.
16/07/2020
आज से ही पीना शुरू करे हल्दी वाला दूध
============================
हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटीबायोटिक्स शरीर के फ्री रेडिकल सेल्स से लड़ते हैं. यही वजह है कि दूध में हल्दी मिलाकर पीने से बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी, गले की खिचखिच और सीज़नल बुखार से छुटकारा मिल जाता है
हल्दी एंटी माइक्रोबियल है इसलिए इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम होता है. यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है.
हल्दी के और भी काफी फायेदे हैं जैसे
- अच्छी नींद के लिए
- दर्द से आराम
- खून और लिवर की सफाई
- पीरियड्स में आराम .
- मजबूत हड्डियां
15/07/2020
आयुवर्द्धक, बुद्धिवर्धक, बलवर्धक & रोगनाशक आंवला प्रकृति द्वारा दी गयी वो देन है जिसकी तुलना अमृत से की जाए तो गलत नहीं होगा l
आंवला एकमात्र ऐसा फल है जिसे किसी भी रूप में खाने पर इसके गुण समाप्त नहीं होते l
आप की सेवा में Guru Ghar Ayurveda द्वारा आपको कुछ Health Tips दिए जायगे , जिनका प्रयोग कर आप अपनी जिंदगी बदल सकते है , अनेकों बिमारिओं को दूर कर सकेगे , आप भी पेज को पसंद ( like ) करे और अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दे , धन्यबाद
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sector 81 Noida
Noida
201304