Jai Ambey 4 Bhai Motors

Jai Ambey 4 Bhai Motors

Share

mail

29/10/2025

*पलवल को मिली मेट्रो की सौगात, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से केंद्र सरकार ने दी मंजूरी*

*- मेट्रो विस्तार परियोजना पर आएगी लगभग 4,320 करोड़ रुपये की लागत*

*- मेट्रो विस्तार पलवल के लोगों के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : गौरव गौतम*
*पलवल, 26 अक्टूबर।*
पलवल जिले के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय ने पलवल तक मेट्रो विस्तार की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। मेट्रो विस्तार परियोजना पर लगभग 4,320 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस पलवल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो विस्तार पलवल के लोगों के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से पलवल में मेट्रो चलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल से कई बार मुलाकात की और पलवल तक मेट्रो विस्तार का आग्रह किया था। उनकी पहल और लगातार संवाद के चलते परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया।

*मेट्रो परियोजना से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को भी होगा बड़ा लाभ : खेल राज्य मंत्री*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेट्रो विस्तार से दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल के बीच सफर करने वालों को एक बेहतर परिवहन विकल्प मिलेगा। वर्तमान में पलवल से दिल्ली और फरीदाबाद तक यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम और समय की समस्या झेलनी पड़ती है, जिसे मेट्रो काफी हद तक कम करेगी। इसके अलावा, मेट्रो आने से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर वाहनों का दबाव घटेगा। साथ ही केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी सड़कों से पहले से जुड़ा पलवल अब और अधिक सुलभ बन जाएगा। इससे यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के सबसे पसंदीदा निवेश और आवासीय गंतव्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।मेट्रो परियोजना से पृथला औद्योगिक क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा। औद्योगिक इकाइयों तक सुगम परिवहन सुविधा मिलने से नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा पलवल के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है। मेट्रो का विस्तार क्षेत्र की प्रगति और सुविधा दोनों को नई दिशा देगा। सरकार की कोशिश है कि इस परियोजना को समय पर पूरा किया जाए ताकि नागरिक जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। मेट्रो विस्तार परियोजना से न केवल यातायात दबाव में कमी आएगी, बल्कि पलवल जिले को नई औद्योगिक, वाणिज्यिक और सामाजिक पहचान भी मिलेगी। आने वाले समय में यह कदम पलवल को दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस 24 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक पर 10 से अधिक मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। हालांकि, टेक्नो-फिजिबिलिटी सर्वे के बाद स्टेशन की संख्या में बदलाव संभव है। इस सर्वे का जिम्मा रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) को सौंपा गया है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह मेट्रो बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह स्टेशन से लेकर पलवल बस स्टैंड तक चलेगी। मेट्रो विस्तार होने के बाद बल्लभगढ़ और पलवल के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

14/07/2025
05/06/2025

Wórk in workshop

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Palwal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Opp Omaxe City Bharat Colony Main Mathura Road Palwal
Palwal
121102