ABSM A unit of MRSS

ABSM A unit of MRSS

Share

Health and Education

04/05/2026

माता राधिका सेवा संस्थान की 14वीं निबंधन वर्ष दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

30/04/2026

बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी जी ने CSR funds के माध्यम से इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना सहित राज्य अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में रोगियों के परिजनों हेतु Corporate Social Responsibility (CSR) के तहत विश्राम गृह की स्थापना की स्वीकृति दे दिए हैं जो अखिल भारतीय स्वास्थ्य मिशन के का दुरदर्शि योजना एवं राष्ट्रीय संयोजक सुर्यकांत कुमार जी का दुरदर्शि सोच को बिहार सरकार ने लोहा मानकर पाटलिपुत्र की धरती से बिहार में लागू करने का काम किया।

अखिल भारतीय स्वास्थ्य मिशन एवं माता राघिका सेवा संस्थान के तरफ से आदरणीय सम्राट चौधरी जी एवं उनकी पुरी टिम को धन्यवाद।

23/02/2026

सोनपुर में बनने वाले इस नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और इसके प्रमुख बिंदुओं का पूरा विवरण यहाँ दिया गया है:-

​1. परियोजना का मुख्य विवरण
​स्थान और दायरा: यह एयरपोर्ट सारण जिले के सोनपुर-दरियापुर क्षेत्र के चंवर (नीचली भूमि) इलाके में बनाया जाएगा। यह पटना और हाजीपुर के काफी नजदीक है, जिससे पूरे उत्तर बिहार को फायदा होगा।
​विशाल आकार: हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 4,228 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। तुलना के लिए, यह वर्तमान पटना एयरपोर्ट से कई गुना बड़ा होगा।
​समय सीमा: बिहार सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

​2. बजट और भूमि अधिग्रहण
​शुरुआती फंड: कैबिनेट ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 1,302 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि को मंजूरी दे दी है।
​अत्याधुनिक तकनीक: यह एक 'ग्रीनफील्ड' एयरपोर्ट होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरी तरह से नए सिरे से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जाएगा।

​3. तकनीकी क्षमता (A380 की लैंडिंग) :-

​सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका रनवे इतना लंबा और मजबूत होगा कि वहां Airbus A380 जैसे दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान भी सुरक्षित रूप से टेक-ऑफ और लैंड कर सकेंगे। वर्तमान में बिहार के किसी भी एयरपोर्ट पर इतने बड़े विमानों के लिए रनवे उपलब्ध नहीं है।

​4. आर्थिक और रियल एस्टेट पर प्रभाव :-

​प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल: सोनपुर, हाजीपुर, नयागांव और दीघा-सोनपुर पुल के आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी।
​कमर्शियल हब: एयरपोर्ट के पास होटल, वेयरहाउसिंग (गोदाम), रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की मांग बहुत ज्यादा बढ़ेगी।

​कनेक्टिविटी: यह एयरपोर्ट पटना-सोनपुर बेल्ट को एक बड़े इकोनॉमिक जोन में बदल देगा, जिससे आपके जैसे डेवलपर्स और सलाहकारों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

​5. कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
​हवाई अड्डे के अलावा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली इस बैठक में कुल 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें से कुछ अन्य मुख्य ये हैं: -

Mata Radhika Sewa Sansthan

​भागलपुर क्षेत्र: गंगा के कटाव को रोकने के लिए इस्माइलपुर-बिंदटोली में 70 करोड़ रुपये की सुरक्षा योजना।

​स्वास्थ्य क्षेत्र: स्वास्थ्य विभाग में 1,800 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी, जिससे राज्य की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर होगी।

​विकास योजनाएं: नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से सारण जिले के विकास के लिए कई अन्य छोटे प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिली है।

​निष्कर्ष: यह प्रोजेक्ट न केवल बिहार के परिवहन को बदलेगा, बल्कि यह अगले 5-10 वर्षों के लिए निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

पटना में ज़मीन या फ्लैट के लिए हमारे ऑफिस में आपका स्वागत है:-

31/12/2025

2026 का शिर्षक

पब्लिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना
करने का आशीर्वाद मांग लेता हूं।

सूर्य नमस्कार करके थोड़ी खूशिंया का श्रृंगार मांग लेता हूं,
पाटलिपुत्र की धरती से विरासत का आगाज़ मांग लेता हूं।

मिलेंगे आपके गलियों के दरवाजे पर संघर्ष करते,
तेरी चेहरे की सुबह का सूर्य लालिमा मुस्कान मांग लेता हूं।

कब तक करोगे इंतजार मेरा,
तेरी महफ़िल में हुस्न का श्रृंगार मांग लेता हूं।

साल आएगी और जाएगी,
तेरी दर्द भरी मुस्कराहट का लकिर मांग लेता हूं,
सूर्य नमस्कार करके थोड़ी खूशिंया श्रृंगार मांग लेता हूं।

नव वर्ष की मंगलमय कामना एवं शुभकामनाओं के साथ सभी प्यारे देश एवं बिहार वासियों को अखिल भारतीय स्वास्थ्य मिशन के तरफ़ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

21/05/2025

फोर्म शुल्क – 11/

अखिल भारतीय स्वास्थ्य मिशन एक फोरम है, जो आर्थिक रूप से कमजोर महिला एवं युवा को शैक्षणिक एवं सामाजिक चेतना कर उसे स्वस्थ एवं शिक्षित महिला एवं युवा निर्माण करना हमारे फोरम का मुख्य उद्देश्य है।
निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने के लिये हमारे फोरम लगातार अनेक कार्य योजना बनाकर बिहार में महिलाओं एवं युवाओं को लाभ पहुंचाने में मदद कर रही है।
जो इस प्रकार है।
यह योजना उन तमाम गरीब परिवार के महिलाओं एवं बच्चों को आर्थिक मदद करना एवं उनके बच्चों को शिक्षा में छात्रवृत्ति योगदान देना ताकि उनके भी बच्चे 9-10+2, IIT, JEE, Medical, Para Medical, MBA, BCA, MCA, B.Ed. एवं तमाम उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
अतः इन तमाम योजनाओं एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये हमारे फोरम (संस्था) का सदस्यता, ग्रहण करने के लिए सहयोग राशि 1100/ रूपया देकर प्राप्त कर सकते हैं।
आइये हम और आप मिलकर सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते राज्य एवं देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करे :-
राष्ट्रीय संयोजक
सूर्य कांत

12/05/2025

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर

जनता के लिए जनता के द्वारा पब्लिक अस्पताल की स्थापना करने का संकल्प लिया हूं।

आइए हम और आप मिलकर स्वास्थ्य बिहार बनाने के लिए पब्लिक अस्पताल की स्थापना करने में सहयोग करें।

18/10/2024

शीतला माता रानी के दरबार में स्वागत है।

Photos from ABSM A unit of MRSS's post 22/01/2024

मेदांशू हांस्पीटल पाटलिपुत्र की धरती पर स्थापित करते हुए धन्यवाद।

21/01/2024

श्री राम जी के साथ मेदांशू हांस्पीटल का प्राण प्रतिष्ठा पाटलिपुत्र की धरती पर करने जा रहे हैं, धन्यवाद

08/05/2023
Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Agam Kuan Patna
Patna
800007