JNB BIHAR

JNB BIHAR

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JNB BIHAR, Beauty, cosmetic & personal care, Patna.

23/03/2022

पीडीएस डीलर को बगैर नोटिस जारी किये उनसे सम्पूर्ण रोजगार योजना के अनाज का पैसा वसूल किये जाने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया। कोर्ट का कहना था कि बगैर नोटिस दिये किसी के खिलाफ कैसे कार्रवाई कर सकते हैं।

न्यायमूर्ति राजन गुप्ता तथा न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने लक्ष्मण राय की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई की। उनके वकील आनंद कुमार ओझा तथा राम किशोर सिंह ने कोर्ट को बताया कि राज्य में काम के बदले अनाज सम्पूर्ण रोजगार योजना के तहत शुरू की गई थी। मजदूरों को कूपन से अनाज का वितरण पीडीएस डीलर के यहां से किया जाता था। कुछ समय के बाद अधिकारी मजदूरों को कूपन देना बंद कर दिये। ऐसे में पीडीएस डीलरों के पास इस योजना का अनाज रह गया। बाद में बचे हुए अनाज को लेकर उसकी जांच के लिए तथा दोषी से अनाज के पैसे की वसूली करने के लिए हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय सिन्हा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया।

कमेटी ने पीडीएस डीलरों को दोषी मान बर्बाद हुए अनाज के पैसों की वसूली करने का आदेश दिया। जिसके बाद पीडीएस डीलरों से पैसों की वसूली की जा रही है। उनका कहना था कि व्यक्तिगत और सार्वजनिक नोटिस दिये बिना पीडीएस डीलरों को दोषी मान बचे हुए अनाज के पैसों की वसूली करना कानूनन गलत है। उनका कहना था कि आवेदक पीडीएस डीलर के पास मात्र 9 क्विंटल अनाज उनकी दुकान में बचा था। बचे हुए अनाज का उठाव करने के लिए बार-बार सरकारी अधिकारियो से गुहार लगाए जाने के बावजूद कूपन जारी नहीं किया गया और अंततः अनाज बर्बाद हो गया। अब बर्बाद हुये अनाज का पैसा जमा करने का दबाव दिया जा रहा है।

20/03/2022

बिहार : भागलपुर बांका mlc प्रत्याशी चुनावी रनीति तेज हो गया है । मुखिया वार्ड सदस्य जी को गांव गांव घर घर घूम के समानित किया जा रहा । भागलपुर से निर्दलीय प्रत्यासी गुलशन कुमार जी

19/03/2022

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र बलिया तीनटंगा निवासी कमलदेव मंडल की 40 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची नवगछिया थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को नवगछिया पीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने सुलोचना देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया।

17/03/2022

होली के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिले को एक कंपनी एसएसबी की मिली है। पुलिस मुख्यालय से एक कंपनी बीएमपी भी भागलपुर को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा पुलिस और सीटीएस से भी सैकड़ों जवानों की तैनाती जिले के विभिन्न इलाकों में की जायेगी। एसएसपी बाबू राम ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती में रहने को कहा है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। होली और शब-ए-बारात के दौरान असामाजिक तत्व माहौल न बिगाड़े इसके लिए शांति समिति के साथ मिलकर पुलिस मोहल्लों में गश्ती करेगी।

03/03/2022

केसरिया, हरा और फिर लाल, महज 2 दिन के भीतर अयोध्या में डीएम आवास के बोर्ड का रंग तीन बार बदल गया है। बुधवार को जब बोर्ड का रंग केसरिया से बदलकर हरा किया गया तो सोशल मीडिया पर इसे चुनाव से भी जोड़ा जाने लगा। विवाद को बढ़ता देख देर रात एक बार फिर इसका रंग बदल दिया गया और अब लाल कर दिया गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि पूरा मामला है क्या।

हुआ यूं कि अयोध्‍या के डीएम नीतीश कुमार के आवास का बोर्ड पहले केसरिया रंग का था लेकिन बुधवार को अचानक इसका रंग हरा कर दिया गया। दरअसल, इन दिनों डीएम के आवास की मरम्‍मत का काम चल रहा है। इस वजह से डीएम आवास अस्‍थाई रूप से पीडब्‍ल्‍यूडी के गेस्‍ट हाउस में शिफ्ट हो गया है। बताया जा रहा है जिस समय डीएम आवास पीडब्‍ल्‍यूडी के गेस्‍ट हाउस में शिफ्ट हुआ उस समय बोर्ड का रंग केसरिया रखा गया था लेकिन इसके बाद रंग बदलकर हरा कर दिया गया। लेकिन जैसे ही बोर्ड का रंग बदला वैसे ही सोशल मीडिया में इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। यूपी, जहां रंगों को भी सियासत से जोड़कर देखा जाता है वहां बोर्ड के रंग को लेकर भी तरह-तरह के कमेंट आने लगे। जल्‍द ही बात अधिकारियों के कानों तक पहुंची और उन्‍होंने तत्‍काल बोर्ड का रंग बदलने का आदेश दे दिया। इसके बाद बोर्ड को एक बार फिर नए रंग से पेंट किया गया। इस बार इसका रंग लाल रखा गया है।

28/02/2022

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुदही में सोमवार को जनसभा को संबोधित करने जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर का पेट्रोल हवा में ही खत्म हो गया। इसके बाद नगर के पावानगर महावीर इंटर कालेज में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

कुशीनगर के खड्डा विधानसभा और फाजिलनगर विधानसभा के मइहरवा में डिप्टी सीएम की जनसभा थी। उनके साथ आरपीएन सिंह भी हेलीकॉप्टर में मौजूद थे।

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास कस्बे में हेलीकॉप्टर को उतरते देख लोग आश्चर्यचकित हो गए क्योंकि किसी भी पार्टी के द्वारा किसी बड़े नेता के आने की सूचना नहीं दी थी। हेलीकॉप्टर उतरते देख सैकड़ों की संख्या में लोग विद्यालय परिसर में पहुंच गये। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

25/02/2022

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस के साथ रक्षा संबंधों को लेकर भारत के साथ उनके मतभेद अभी सुलझे नहीं हैं और उन पर बातचीत चल रही है.यूक्रेन में रूसी कार्रवाई पर भारत का नपातुला रुख अमेरिका को ज्यादा रास नहीं आ रहा है. गुरुवार को जब पत्रकारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यह सवाल पूछा, तो उन्होंने बहुत कम शब्दों में इस ओर इशारा किया कि अमेरिका भारत के रुख से ज्यादा संतुष्ट नहीं है. बाइडेन सरकार की चीन को लेकर कड़ी नीति के तहत भारत अमेरिका के लिए एक अहम साझीदार के तौर पर उभरा है, लेकिन रूस के साथ उसकी नजदीकियों और यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई पर भारत की चुप्पी ने दोनों देशों के बीच एक असहज स्थिति पैदा कर दी है. यूक्रेन पर भारत का रुख यूक्रेन पर भारत ने अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है. हालांकि गुरुवार को भारतीय प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत में हिंसा रोकने का आग्रह किया था. किंतु, बीते मंगलवार को पेरिस में एक विचार गोष्ठी में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर जो कुछ हो रहा है, वह नाटो के विस्तार और सोवियत-युग के बाद रूस के पश्चिमी देशों के संबंधों से जुड़ा है. जबकि हिंद-प्रशांत यूरोपीय फोरम में शामिल अन्य विदेश मंत्रियों की तरह जापानी विदेश मंत्री योशीमासा हायाशी ने रूस की कड़ी निंदा की, भारतीय विदेश मंत्री ने अपना पूरा ध्यान चीन द्वारा पैदा किए गए कथित खतरों पर केंद्रित रखा. यूक्रेन पर भारत के & #39;निष्पक्ष& #39; रुख का रूस ने किया स्वागत इससे पहले सुरक्षा परिषद में भी भारत ने जिस तरह का बयान दिया था, उसे रूस का पक्षधर माना गया.

21/02/2022

जसवंतनगर में वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब उन्हें प्रदेश के दूसरे हिस्सों में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख को सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है। सपा गठबंधन की ओर शिवपाल यादव को महज जसवंत नगर की सीट मिली थी, जिस पर रविवार को तीसरे चरण में मतदान हो गया।

सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की नई सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता शामिल हैं। सपा की ओर से पहले जिन 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी उसमें शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं था। साइकिल निशान पर ही चुनाव लड़ रहे शिवपाल का नाम स्टार प्रचारकों शामिल नहीं किए जाने पर राजनीतिक जानकार समेत पार्टी के समर्थक हैरान थे।

शिवपाल यादव की सपा संगठन में मजबूत पकड़ रही है। वह लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव के साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की विरासत को लेकर हुए विवाद में अखिलेश यादव ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। इसके बाद शिवपाल यादव ने नई पार्टी बना ली थी। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव उन्हें दोबारा गठबंधन में शामिल करने में कामयाब रहे।

05/02/2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अंतिम दौर में अब मेरठ और आसपास वीआईपी रेला होने जा रहा है। पांच फरवरी से आठ फरवरी तक भाजपा के दिग्गज मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हापुड़ में संवाद करेंगे। नड्डा पहले हापुड़ के मोदी नगर में और फिर मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को नोएडा में जनसंपर्क और प्रभावी मतदाताओं संग संवाद करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मथुरा और आगरा में रहेंगे। वे मथुरा के फरह और आगरा के खेरागढ़ और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Patna
800001