Niti's LiL WoRld

Niti's LiL WoRld

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Niti's LiL WoRld, Health/Beauty, Rishikesh.

18/02/2025
03/04/2022

वास्तविकता में प्रसन्नता है👍👌🙏

Photos from Niti's LiL WoRld's post 07/03/2022

💐🌺🌷🌹🙏🙏
👉👉👉 #पौराणिक_नीलकंठ_धाम के प्रवेश द्वार व पूर्व में भगवान #बद्रीनाथ व #केदारनाथ_धाम की पैदल यात्रा का पहला पड़ाव #गरुड़_चट्टी के पौराणिक #गरुड़_भगवान के मंदिर के प्रवेश द्वार पर दानवीर #बिरला_परिवार व यमकेश्वर विधायक #श्रीमती_ऋतु_खंडूरी जी की विधायक निधि से गरुड़ भगवान की भब्य मूर्ति का लोकापर्ण उत्तराखण्ड के प्रख्यात संत #स्वामी_चिदानंद_सरस्वती, #श्रीमती_ऋतु_खंडूरी व #श्री_यशवर्धन_बिरला जी द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। गरुड़ चट्टी मंदिर में गरुड़ भगवान की मूर्ति स्थापित होने से इस प्रवेश द्वार की शोभा तो बढ़ी ही है इस पौराणिक स्थल का #गोरबशाली_इतिहास भी लौट आया है,
कोई संदेह नही कि अब इस छेत्र की भब्यता बढ़ने से तीर्थाटन में भारी बृद्धि तो होगी ही स्थानीय जनता को रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर यशोवर्धन बिरला जी ने कहा कि वे इस पौराणिक तीर्थ के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे,श्री बेदान्त बिरला,आर,एस मलानी बिरला ग्रुप कम्पनी के निदेशक आशीष ठाकुर, भागिरती धाम के महंत स्वामी मुक्तानंद जी वअशोक कुमार भूमिया जी व अश्विनी गुप्ता जी के संचालन ने भी भब्य कार्यक्रम की शोभा बढाई।
छेत्र की जनता व आयोजकों को हार्दिक बधाई। #
🌹🙏🌷🌺🙏🌹🌷🌺🙏🌹🌺🌷🙏

01/03/2022

महाशिवरात्रि, अपने भीतर स्थित शिव को जानने का महापर्व है, वैसे हर महीने की कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी को शिवरात्रि होती है।

पर फाल्गुन मास की कृष्‍ण पक्ष की शिवरात्रि का विशेष महत्व होने के कारण ही उसे महाशिवरात्रि कहा गया है, यह भगवान शिव की विराट दिव्यता का महापर्व है।

धार्मिक मान्यतानुसार भगवान शंकर इस दिन संपूर्ण शिवलिंगों में प्रवेश करते हैं, शिव मनुष्य जीवन में सुख संपत्ति, ऋद्धि-सिद्धि, बल-वैभव, स्वास्थ्य, निरोगता, दीर्घायु, लौकिक-पारलैकिक सभी शुभ फलों के दाता हैं।

शक्ति का हर रूप शिव के साथ ही निहित है, इसलिए महाशिवरात्रि पर शिव और शक्ति की संयुक्त रूप से आराधना करनी चाहिए, शिवरात्रि को आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करने के लिए शिव और शक्ति का योग भी कहा गया है।

महाशिवरात्रि का पावन दिन सभी कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर और विवाहित महिलाओं को अखंड सुहाग का वरदान दिलाने वाला सुअवसर प्रदान करता है।

अगर विवाह में कोई बाधा आ रही हो, तो भगवान शिव और जगत जननी के विवाह दिवस यानी महाशिवरात्रि पर इनकी पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।

इस दिन व्रती को फल, पुष्प, चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, धूप, दीप और नैवेद्य से चारों प्रहर की पूजा करनी चाहिए।

दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अलग-अलग तथा सबको एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिव को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें, चारों प्रहर के पूजन में शिव पंचाक्षर 'ओम् नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान, इन आठ नामों से पुष्प अर्पित कर भगवान की आरती और परिक्रमा करें।

शिव को पंचामृत से अभिषेक कराते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें- ऊं ऐं ह्रीं शिव गौरीमव ह्रीं ऐं ऊं।

महिलाएं सुख-सौभाग्य के लिए भगवान शिव की पूजा करके दुग्ध की धारा से अभिषेक करते हुए निम्न मंत्र का उच्चारण करें, मंत्रः ऊं ह्रीं नमः शिवाय ह्रीं ऊं।

लक्ष्मी अपने `श्री' स्वरूप में अखंड रूप से केवल भगवान शिव की कृपा से ही जीवन में प्रकट हो सकती हैं, अखंड लक्ष्मी प्राप्ति हेतु निम्न मंत्र की दस माला का जाप करें, मंत्रः ऊं श्रीं ऐं ऊं।

शादी में हो रही देरी दूर करने के लिए इस मंत्र के साथ शिव-शक्ति की पूजा करें, हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया, तथा मां कुरु कल्याणी कान्तकांता सुदुर्लभाम।

पुत्र विवाह के लिए निम्न मंत्र का जप मूंगा की माला से पुत्र द्वारा करवाएं।
पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।।

संपूर्ण पारिवारिक सुख-सौभाग्य हेतु निम्न मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ऊं साम्ब सदा शिवाय नमः।

जय महादेव! !!!

01/03/2022

muhrat

Photos from Niti's LiL WoRld's post 01/03/2022

25/02/2022

यह है हमारे 90 रुपये के पंचांग की ताकत। 💪💪💪
गर्व है हमें हमारी सनातन संस्कृति व हमारे ज्योतिषीय ज्ञान पर।
जय सनातन जय हिंदुस्तान 🚩🚩🚩

देखो दुनिया वालों.....

24/02/2022

22/02/2022

#

Category

Website

Address


Rishikesh