Khabar Padtaal
News Channel In Uttarakhand
नई टिहरी के सुरकंडा के पास कद्दूखाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते सड़क किनारे बने दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Khabar Padtaal
🎉 सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार का संदेश! ❤️🩸
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर शैक्षिक एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आइए, रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लें और शिक्षा व समाजसेवा के इस अभियान को सफल बनाएं।
रुद्रपुर के लिए बड़ी खुशखबरी!
💧 शहर की जलभराव समस्या से राहत की दिशा में बड़ा कदम। 786.73 करोड़ रुपये के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी मेयर विकास शर्मा ने दी।
"अब बदलेगी रुद्रपुर की तस्वीर, जलभराव से मिलेगी राहत!"
हरिद्वार में लगातार बारिश का असर!
गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घाटों और नदी किनारे जाने से बचें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नदी किनारे बसी बस्तियों के लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
⚠️ सावधानी ही सुरक्षा है। अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
UP के बस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक और युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले की सच्चाई और आधिकारिक पक्ष का इंतज़ार है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
Khabar Padtaal
09/07/2026
अगले 03 घंटों में (ऑरेंज अलर्ट 09 Jul 2026, 5:28 AM से 09 Jul 2026, 8:28 AM ) जनपद- अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा- गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रूड़की, लक्सर, मसूरी, देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, सोनप्रयाग, थराली, लैंसडाउन, चौखुटिया, द्वाराहाट, रानीखेत कौसानी तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान/तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
08/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
*हरिद्वार में चर्चित महिला हत्याकांड के फरार आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार।
"हिंदू लड़की का बेबाक बयान! भाईचारे, एकता और समाज को लेकर कही बड़ी बात—वीडियो सुनिए और अपनी राय ज़रूर दीजिए।"
🔥 क्या आप इस बयान से सहमत हैं? 💬 अपनी राय कमेंट में लिखें।
Khabar Padtaal
काशीपुर में कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान!
अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने कसी नकेल। अभियान के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद की गई और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले लहन को भी नष्ट किया गया। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#काशीपुर #आबकारीविभाग #कच्चीशराब #अवैधशराब Khabar Padtaal
विकास कार्यों की समीक्षा • अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश • जनहित के मुद्दों पर विशेष जोर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Rudrapur
263153