Mukesh Gupta

Mukesh Gupta

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mukesh Gupta, Health/Beauty, Sagar.

फ़ेसबुक में अधिकतम मित्र संख्या पूर्ण हो जाने नए मित्रों के शामिल नहीं हो पाने के कारण यह पेज बनाया गया है। अतः कृपया facebook के सभी मित्र तथा नए मित्रगण इस पेज के माध्यम से ही मित्र सूची में शामिल होने का कष्ट करें। धन्यवाद।।

08/07/2026
08/07/2026

आज बुधवार को सागर नगर के सुप्रसिद्ध श्री वृंदावन मठ के पूज्य गजराज जी महाराज के साप्ताहिक नगर-भ्रमण एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रत्येक बुधवार की भाँति भीतर बाजार स्थित हमारे स्वजातीय बंधु श्री मुकेश गुप्ता "मुक्कू" की प्रतिष्ठित पान दुकान "एकई पान मंदिर" पर गजराज जी महाराज पधारकर पान-प्रसाद ग्रहण करते हैं। आज मुझे भी अपने हाथों से उन्हें पान-प्रसाद अर्पित करने का परम सौभाग्य एवं आध्यात्मिक आनंद प्राप्त हुआ। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत अविस्मरणीय और ईश्वर की विशेष कृपा का अनुभव कराने वाला रहा।
भगवान श्री गणेश के स्वरूप, पूज्य गजराज जी महाराज की कृपा आप सभी पर बनी रहे। वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार करें तथा आप सबके मनोरथ सिद्ध करें।
॥ श्री गजानन स्वामी की जय ॥

Photos from Mukesh Gupta 's post 07/07/2026

आज आषाढ़ मास के द्वितीय मंगलवार के पावन अवसर पर सागर नगर से लगभग 12 किलोमीटर दूर झाँसी रोड स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गढ़पहरा में विराजमान श्री हनुमान जी सरकार के सपत्नीक दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु के श्रीचरणों में परिवार, मित्रों तथा समस्त भक्तों के कल्याण की मंगलकामना करते हुए मन अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

दर्शन के उपरांत गढ़पहरा की पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक शीशमहल का अवलोकन करने का एक बार पुनः अवसर मिला। साथ ही पहाड़ी के दूसरी ओर विराजमान श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र माँ अनगढ़ देवी के पावन दरबार में भी शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गढ़पहरा सागर जिले का एक प्राचीन, ऐतिहासिक एवं अत्यंत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहाँ आषाढ़ मास के प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु श्री हनुमान जी सरकार एवं माँ अनगढ़ देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने आते हैं। आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति का यह अद्भुत संगम वास्तव में मन को भावविभोर कर देता है।

प्रभु श्री हनुमान जी सरकार एवं माँ अनगढ़ देवी की कृपा समस्त श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे।

07/07/2026

श्रीपण्डोखर सरकार धाम में आगामी अमावस्या पर्व मंगलवार 14 जुलाई 2026 हलहारिणी अमावस्या से बुधवार 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा तक सम्पन्न होगा।

#विशेष - अर्जी 365 दिनों में कभी भी लगाकर टोकन ले सकते हैं।
#आग्रह - अमावस्या की पेशी (हाजिरी) अमावस्या से पूर्णिमा तक ही करें।

#गुरुपूर्णिमा_महोत्सव 29 जुलाई 2026 को सम्पन्न होगा।
(गुरुदीक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षारत भक्त इस दिन सुबह से व्रत रखेंगे, उपस्थित भक्त सुबह 8 बजे से नामांकन करा देंगे, प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, सबसे पहले दीक्षा प्राप्त शिष्य गुरुपूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, तत्पश्चात नए शिष्यों को कानमंत्र दीक्षा प्राप्त होगी और सभी अपने गुरुमंत्र से हवन करेंगे। सभी श्रद्धालु भक्तगण दोपहर से देर रात्रि तक अनवरत भण्डारा प्रसादि का आनंद लेंगे।)

श्रीपण्डोखर सरकार आपके समस्त मनोरथ पूर्ण करें।💐
#शुभेच्छु : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)

02/07/2026

"चरित्र और सत्य से अर्जित सम्मान, धन से खरीदी गई शोहरत से कहीं अधिक स्थायी होता है।"

02/07/2026

लिफाफे बंद होते ही कुछ कलमों में दर्द शुरू हो गया!

दुख उन्हें भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार पर लगाम का है। पीड़ा उन्हें राम मंदिर के दान की कथित चोरी से नहीं, बल्कि उन "लिफाफों" के सूख जाने से है जिनसे कभी उनकी कलम हरी भरी हो चलती थी।

आज जब भारत अपनी सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़ रहा है, तब कुछ तथाकथित पत्रकार अपनी पुरानी आदतों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शब्दों की दलाली करने वालों को अब जनता पहचान चुकी है।

समय बदल चुका है। अब लिफाफों से नहीं, सत्य, राष्ट्रहित और जनविश्वास से सम्मान मिलता है।

याद रखिए—सत्य का सूरज उगते ही अंधेरे के सौदागर सबसे अधिक बेचैन हो जाते हैं।
#सनातन #भारत #राष्ट्रहित #सत्य #पत्रकारिता

01/07/2026

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के यशस्वी विधायक श्री गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश के इतिहास में एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने एक ही सीट (रहली) से लगातार 9 बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। आज आपका जन्मदिन है , सदैव स्वस्थ्य रहें मस्त रहें और दीर्घायु हों, जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎂 💐

28/06/2026

आज हमारे परमपूज्य , श्रद्धेय सदगुरु पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज, एवं पूज्य गुरुमाता जी के पावन विवाह दिवस के शुभ अवसर पर हम दोनों दिव्य विभूतियों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए हृदय से हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलमय शुभकामनाएँ अर्पित करते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का स्नेह, तप, त्याग एवं दिव्य आशीर्वाद सदैव हम सभी भक्तों पर बना रहे। आप दोनों का पावन दाम्पत्य जीवन निरंतर धर्म, सेवा, करुणा एवं लोककल्याण का प्रेरणास्रोत बना रहे।

पूज्य गुरुदेव एवं पूज्य गुरुमाता जी को विवाह दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।आप दोनों स्वस्थ, सुदीर्घायु एवं सदैव प्रसन्न रहें तथा हम सभी भक्तों और शिष्यों पर अपना स्नेह एवं कृपाशीष बनाए रखें।

🌹 श्री गुरुदेव चरणारविन्दार्पणमस्तु। 🌹

26/06/2026

इस वर्ष सम्पन्न हुए पण्डोखर धाम महोत्सव के दौरान दिनांक 17 अप्रैल को धाम में आए श्रद्धालु लखनऊ निवासी श्री जोगेंद्र शर्मा जी की सुपुत्री को एक कीमती मोबाइल फोन मिला था। उन्होंने ईमानदारी एवं सजगता का परिचय देते हुए वह मोबाइल तत्काल मेरे पास सुरक्षित जमा करा दिया था।

सौभाग्य से मोबाइल के पीछे उसके स्वामी का एक मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची लगी थी। कुछ समय बाद मोबाइल के वास्तविक स्वामी श्री श्याम वीर जी, निवासी बुद्ध विहार (रिठाला के पास), दिल्ली, ने वह नंबर पुनः चालू कराया। संपर्क स्थापित होने पर आज वे पण्डोखर धाम आए और मोबाइल की सही पहचान बताई। इसके उपरांत लखनऊ निवासी श्री जोगेंद्र शर्मा जी से भी दूरभाष पर पुष्टि की गई कि यही वही मोबाइल है जो उनकी सुपुत्री को मिला था। सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद आज वह मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल वापस सौंप दिया गया।

ऐसे प्रसंग यह सिद्ध करते हैं कि ईमानदारी, विश्वास और सेवा की भावना आज भी समाज में जीवित है। श्री जोगेंद्र शर्मा जी एवं उनकी सुपुत्री का यह सराहनीय कार्य निश्चित रूप से अनुकरणीय है।

मेरा सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि यदि कभी किसी सार्वजनिक स्थान, धार्मिक संस्था या आयोजन में कोई कीमती इस वर्ष सम्पन्न हुए पण्डोखर धाम महोत्सव के दौरान दिनांक 17 अप्रैल को धाम में आए श्रद्धालु लखनऊ निवासी श्री जोगेंद्र शर्मा जी की सुपुत्री को एक कीमती मोबाइल फोन मिला था। उन्होंने ईमानदारी एवं सजगता का परिचय देते हुए वह मोबाइल तत्काल मेरे पास सुरक्षित जमा करा दिया था।

सौभाग्य से मोबाइल के पीछे उसके स्वामी का एक मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची लगी थी। कुछ समय बाद मोबाइल के वास्तविक स्वामी श्री श्याम वीर जी, निवासी बुद्ध विहार (रिठाला के पास), दिल्ली, ने वह नंबर पुनः चालू कराया। संपर्क स्थापित होने पर आज वे पण्ड उपयोगी वस्तु मिले, तो उसे संबंधित स्थान के कार्यालय अथवा थाने में जमा कराते समय अपना नाम एवं संपर्क नंबर अवश्य दर्ज कराएँ , साथ ही जहां जमा कराया वहाँ संबंधित का नाम और नम्बर खुद भी ले लेना चाहिए। इससे वास्तविक स्वामी के मिलने पर वस्तु लौटाना सरल हो जाता है और सभी पक्षों को आत्मिक संतोष एवं प्रसन्नता का अनुभव होता है।

चित्र में मेरे साथ मोबाइल के वास्तविक स्वामी श्री श्याम वीर जी हैं।

॥ जय श्रीपण्डोखर सरकार ॥

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Sagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Sagar
470002