sandeep saini

sandeep saini

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from sandeep saini, Health/Beauty, Saharanpur.

13/12/2025

. ☀️'प्रेरणादायक कहानी- ध्यान से पढ़िए'☀️
__________________________________

बहुत पहले आप ने एक चिड़िया की कहानी सुनी होगी..जिसका एक दाना पेड़ के कंदरे में कहीं फंस गया था.

चिड़िया ने पेड़ से बहुत अनुरोध किया उस दाने को दे देने के लिए लेकिन पेड़ उस छोटी सी चिड़िया की बात भला कहां सुनने वाला था...

हार कर चिड़िया बढ़ई के पास गई और उसने उससे अनुरोध किया कि तुम उस पेड़ को काट दो, क्योंकि वो उसका दाना नहीं दे रहा...

भला एक दाने के लिए बढ़ई पेड़ कहां काटने वाला था..फिर चिड़िया राजा के पास गई और उसने राजा से कहा कि तुम बढ़ई को सजा दो क्योंकि बढ़ई पेड़ नहीं काट रहा और पेड़ दाना नहीं दे रहा...

राजा ने उस नन्हीं चिड़िया को डांट कर भगा दिया कि कहां एक दाने के लिए वो उस तक पहुंच गई है। चिड़िया हार नहीं मानने वाली थी...

वो महावत के पास गई कि अगली बार राजा जब हाथी की पीठ पर बैठेगा तो तुम उसे गिरा देना,क्योंकि राजा बढ़ई को सजा नहीं देता..बढ़ई पेड़ नहीं काटता...पेड़ उसका दाना नहीं देता..महावत ने भी चिड़िया को डपट कर भगा दिया...

चिड़िया फिर हाथी के पास गई और उसने अपने अनुरोध को दुहराया कि अगली बार जब महावत तुम्हारी पीठ पर बैठे तो तुम उसे गिरा देना क्योंकि वो राजा को गिराने को तैयार नहीं...

राजा बढ़ई को सजा देने को तैयार नहीं...बढ़ई पेड़ काटने को तैयार नहीं...पेड़ दाना देने को राजी नहीं।
हाथी बिगड़ गया...उसने कहा, ऐ छोटी चिड़िया..तू इतनी सी बात के लिए मुझे महावत और राजा को गिराने की बात सोच भी कैसे रही है?

चिड़िया आखिर में चींटी के पास गई और वही अनुरोध दोहराकर कहा कि तुम हाथी की सूंढ़ में घुस जाओ...चींटी ने चिड़िया से कहा, "चल भाग यहां से...बड़ी आई हाथी की सूंढ़ में घुसने को बोलने वाली।

अब तक अनुरोध की मुद्रा में रही चिड़िया ने रौद्र रूप धारण कर लिया...उसने कहा कि "मैं चाहे पेड़, बढ़ई, राजा, महावत, और हाथी का कुछ न बिगाड़ पाऊं...पर तुझे तो अपनी चोंच में डाल कर खा ही सकती हूँ...

चींटी डर गई...भाग कर वो हाथी के पास गई...हाथी भागता हुआ महावत के पास पहुंचा...महावत राजा के पास कि हुजूर चिड़िया का काम कर दीजिए नहीं तो मैं आपको गिरा दूंगा....राजा ने फौरन बढ़ई को बुलाया उससे कहा कि पेड़ काट दो नहीं तो सजा दूंगा...बढ़ई पेड़ के पास पहुंचा...बढ़ई को देखते ही पेड़ बिलबिला उठा कि मुझे मत काटो.मैं चिड़िया को दाना लौटा दूंगा...!!

✅️'निष्कर्ष....🤭

आपको अपनी ताकत को पहचानना होगा...आपको पहचानना होगा कि भले आप छोटी सी चिड़िया की तरह होंगे, लेकिन ताकत की कड़ियां कहीं न कहीं आपसे होकर गुजरती होंगी...हर शेर को सवा शेर मिल सकता है, बशर्ते आप अपनी लड़ाई से घबराएं नहीं...

आप अगर किसी काम के पीछे पड़ जाएंगे तो वो काम होकर रहेगा यकीन कीजिए. हर ताकत के आगे एक और ताकत होती है और अंत में सबसे ताकतवर आप होते हैं. हिम्मत, लगन और पक्का इरादा ही हमारी ताकत की बुनियाद है..!!

बड़े सपनो को पाने वाले हर व्यक्ति को सफलता और असफलता के कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है.

पहले लोग मजाक उड़ाएंगे,फिर लोग साथ छोड़ेंगे, फिर विरोध करेंगे फिर वही लोग कहेंगे हम तो पहले से ही जानते थे की एक न एक दिन तुम कुछ बड़ा करोगे!

रख हौंसला वो मंज़र भी आयेगा,
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा..!

थक कर ना बैठ, ऐ मंजिल के मुसाफ़िर मंजिल भी मिलेगी और जीने का मजा भी आयेगा !!

🙏🙏

12/12/2025

जब पत्नी की माँ ने ही अपने पति की इज्जत नहीं की, क्या वह पत्नी अपने पति की इज्जत करेगी, जब पत्नी की माँ ने ख़ुद के सास -ससुर की सेवा नहीं की, क्या वह पत्नी अपने सास ससुर की सेवा करेगी ? 90% case में नहीं करेगी, क्योंकी माँ-बेटी का आईना 🪞 होती है, जैसी माँ -वैसी बेटी, जैसा बाप - वैसा बेटा..💯

12/12/2025

अपनी बीवी बच्चों को कभी भी अपने ऊपर इतना हावी ना होने दे की वो ये फैसला करे की आपको
अपने परिवार बहन भाइयों से मिलना
चाहिए या नहीं!

28/11/2025

परमपिता परमात्मा की महती कृपा से आज वैवाहिक जीवन के , २३ वर्ष पूर्ण हुए...

04/10/2025

सियासी लोगों का जीवन भी बड़ा उतार-चढ़ाव वाला होता है चलते चलते गिरना और फिर गिरकर उठना,ये नेताओं को जुझारू और मज़बूत बनाता है।इसे ही हम इच्छाशक्ति की ताकत कहते हैं। डॉ धर्म सिंह सैनी अब न विधायक हैं न मंत्री हैं पर नकुड क्या पूरे जिले में प्रत्येक समाज की सेवा व सुख-दुख में डटे हुए हैं।राजनीति में अचानक एक घटनाक्रम उन्हें मंत्री से साधारण कार्यकर्ता तक ले आया है।लेकिन जो लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं वो हार जीत से आगे निकलकर अपने लिए नया रास्ता तलाश लेते हैं।वक्त हर घाव को भरता है।इसके लिए बस लगातार चलते रहना जरूरी है।और वे चलते चले जा रहे हैं उनका आज भी वही सामान्य व्यवहार व सात्विक जीवन की तरह क्षेत्र एवं जनपद के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के दिल में जगह बना लेना उनकी शालीनता एवं परिश्रम हैं जिससे उन्हें सिर्फ सहारनपुर या पश्चिम में ही नही,पूरे उत्तर प्रदेश व हरियाणा एवं उत्तराखंड के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश में भी अधिकतर घर व बुजुर्गों एवं नौजवानों के दिलों में पहचान बनाई है ईश्वर से प्रार्थना है कि इस प्रेम से ही उन्हें फिर वही ताकत मिलेगी जीवन में स्पष्टता और बातों को नम्रता से रखने की कला उनके साथ हर पल महसूस होती है ईर्षा करने वाले लोग चाहे कितना भी उन्हें हानि पहुंचाने की कोशिश करें परंतु अनुभव व्यक्ति को बड़ा बनाता भी हैं और सीखता भी है उनका पुराना व्यवसाय चिकित्सा हो या फिर राजनीति उन सब में ईश्वर भाग्य एवं कला यह सब मिलकर काम करती हैं इसी कारण वे सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने पथ पर दिन रात अग्रसर है। डॉ धर्म सिंह सैनी भारी भरकम व्यक्तित्व के धनी है और यही उनका राजनीतिक भविष्य उज्जवलता की ओर ले जाता है

लोकतंत्र मैं आलोचना भी एक प्रचार प्रसार है
इतिहास के कालखंड में आलोचना करने वाले हमेशा कायर कहलायेंगे।

03/07/2025
03/07/2025
25/06/2025
21/06/2025
Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Saharanpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Saharanpur