Aaykiz samar 2023
professional
17/07/2026
गुरुग्राम में नौकरानी को थार से कुचला, अस्पताल ने मृत बताया तो शव वापस पार्किंग में फेंक कर भागी मालकिन
गुरुग्राम के सेक्टर-67 में अंसल वर्सालिया की स्टिल्ट पार्किंग में एक घरेलू सहायिका की थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। घर की मालकिन ने गाड़ी बैक करते समय हादसा किया और अस्पताल से शव वापस पार्किंग में रख दिया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया की पार्किंग में एक दर्दनाक हादसे में घरेलू सहायिका की थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई. आरोप है कि घर की मालकिन ने वाहन बैक करते समय सहायिका को टक्कर मार दी. इसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार, शव को वापस घटनास्थल की पार्किंग में छोड़कर आरोपी महिला वहां से चली गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
16/07/2026
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बगहा के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे बिसही गांव में किंग कोबरा को रेस्क्यू करने के दौरान फेमस स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी को उसी सांप ने डंस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल नेपाल के त्रिवेणी स्थित मिलिट्री कैंप में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
16/07/2026
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल के परिवार की मसाला और सूखे मेवों की दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है. नियामक ने दुकान का कामकाज तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने बताया कि यह दुकान 'मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी' द्वारा संचालित की जाती है, जो वर्तमान में जेल में बंद सिया गोयल (20) के परिवार की है. यह दुकान पुणे शहर के मध्य में स्थित 'मार्केट यार्ड' इलाके में है. लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और मिलावट के शक में FDA ने बड़ा एक्शन लिया है.
14/07/2026
आज की दुनिया में इंसान शोहरत दौलत सब कुछ कमा लेता है, लेकिन आपाधापी में परिवार कहीं पीछे छूट जाता है. खासकर बच्चों के लिए खून-पसीना बहाकर उन्हें लायक बनाने वाले बुजुर्ग तन्हाई में जीने को मजबूर हैं. परिवार में अकेलेपन और बेबसी को बयां करने वाली ऐसी ही कहानी नोएडा की नामचीन सोसायटी से सामने आई है, जहां 68 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई.
13/07/2026
देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने साफ कहा कि एथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अपने बेटे निखिल गडकरी की कंपनी को लेकर सामने आए दावों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी.
13/07/2026
Everyday 25 school lock
13/07/2026
सावन और कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर होटलों, ढाबों और दुकानों में नेम प्लेट का मामला सुर्खियों में है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- "साल के 330 दिन इन्हें पवित्रता का ख्याल नहीं रहता और जब कोई धार्मिक आयोजन आएगा तब यह दिखावटी पवित्रता और राजनीति करने के लिए ऐसी बातें करेंगे. लेकिन जनता सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में अच्छे से हिसाब करेगी. एक तो भगवान के दरबार में चोरी और ऊपर से खुद ही पवित्रता के नाम पर गाना बजा रहे हैं"
13/07/2026
MP. Saharanpur
12/07/2026
AIMIM नेता शादाब चौहान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की आम जनता के मुद्दों को छोड़कर अखिलेश जी और योगी जी के बीच इस बात की लड़ाई है कि कौन बड़ा हिंदू। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि योगी जी के इशारे पर अखिलेश जी गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मुसलमान और दलितों पर अत्याचार पर चर्चा नहीं करना चाहते।
11/07/2026
Category
Website
Address
Village Ambehta Mohan
Saharanpur
247453
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Aaykiz samar 2023 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.