QUIT Tobacco CLUB

QUIT Tobacco CLUB

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from QUIT Tobacco CLUB, Health/Beauty, Village Ishakpur, Sultanpur.

26/09/2018

जिस दिन हम छोड़ देंगे, पान बीड़ी सुर्ती और पुकार।
उसी दिन से दिखने लगेगा, जीवन के हर क्षेत्र में सुधार।

आइए हम अपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए, एक स्वस्थ समाज के लिए इसको सदा के लिए अलविदा कह दें। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

19/09/2018

इस छंद को ध्यान से सुने। कवि ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ तम्बाकू का रिस्ता नाना प्रकार के भयंकर बिषैले पदार्थों से जोड़ा है। आइये हम सब मिलकर एक नया समाज "नशा मुक्त समाज" बनाने की राह में अग्रसर हों। परिवार टूट रहें हैं, युवा पीढ़ी जिनके कंधों पर समाज व राष्ट्र निर्माण का ज्यादा दायित्व होता है, नशे के चंगुल में फंस कर दिशाहीन और ऊर्जाहीन हो रहें हैं।

31/08/2018

किसी भी व्यक्ति के जीवन का वह दिन सबसे खराब होता है जिस दिन वह पहली बार किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन करता है। मुझे वह दिन आज भी अच्छी तरह याद है। कालेज में मित्रों के साथ वह मस्ती कब बुरी लत में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। और जब गलती का आभास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिक्षक होने के नाते मन में और भी ग्लानि होती थी कि यह ठीक आदत नही है। कई बार छोड़ा और कई बार इस बुरी आदत के चंगुल में फसता रहा।
फिर एक दिन दृढ़ संकल्प के साथ आजीवन सिगरेट न पीने का निश्चय किया और आज एक साल और दो दिन बाद मै बहुत खुश हूं कि अब अपने बच्चों से कह सकता हूं कि बेटा सिगरेट पीना जीवन के लिए घातक है।मैंने जो गलती की तुम उसे कदापि न करना।
मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस क्लब की सदस्य संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जायेगी।

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address


Village Ishakpur
Sultanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when QUIT Tobacco CLUB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Sultanpur.