Gahlot Team

Gahlot Team

Share

Lyka ASM

14/02/2026

जिसने तूझे मेरे हिस्से से चुराया है उससे कहना..!!
*यू किसी का हक मारा नहीं करते..!!*

14/02/2026

कितना सुखद होता है न ..?
अपने प्रिय के द्वारा किया गया स्पर्श..!
अनंत सुकून ,अतुलनीय सहजता लिए ..
चाहे वो केवल हाथों में हाथों को थामना हो,
या फिर माथे पर उलझी लटों को,
घुमा फिरा कर कानों के पीछे करने का स्पर्श,
गालों को प्रेम से सहलाना हो ,
या फिर पांवों में पायल पहनाते हुए,
स्नेहिल सी छुअन,
कितनी ठंडक पहुंचाती है हृदय को,
जब महसूस होता है कि ,
सामने वाले को पुरुष होने का अभिमान नहीं,
अपितु एक प्रेमी होने का अभिमान है,
उसके हृदय में कितनी शालीनता,
कितना संतोष है..?
उसके मन में कोई कोलाहल नहीं ,
केवल अपनी प्रेमिका के प्रति समर्पण है,
उसकी केवल छुअन मात्र से ,
उसका दिल गदगद हो उठता है ....
ऐसे स्पर्श में केवल प्रेम और सम्मान की ,
भावना का समावेश रहता है...
एक मधुर सी ध्वनि जो ,
झंकृत कर देती है हमारा रोम रोम
और सीधा टकराती है हमारे दिल से ,
और संतुलित कर देती है ,
जैसे हमारे रक्त संचार की प्रक्रिया को.....!
........ ✍️

14/02/2026

एक और क्यामत टूटेगी उस पर,

देख कर उसे जब चुप चाप गुजर जायेंगे हम।

14/02/2026

"रात सुनसान है, तुम सो गए क्या
हृदय वीरान है, किसी के हो गए क्या?

कहीं मिलते नहीं, अब मुझमें भी तुम
शहर की भीड़ में कहीं खो गए क्या ?"

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Suratgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Bikaner Road
Suratgarh
335804