Face of NRI Ghaso
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Face of NRI Ghaso, Health/Beauty, United States, Los Angeles, CA.
07/26/2026
हमारे गाँव घसो के निवासी, राहुल बामल सुपुत्र रामनिवास बामल पिछले 2 महीनों से इटली में रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर हैं ईश्वर से प्रार्थना है कि वे राहुल जी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, निरंतर सफलता और जीवन में नई-नई ऊँचाइयाँ प्रदान करें। वे अपने परिवार, गाँव और देश का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहें भगवान आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और आप दिन-प्रतिदिन नई सफलताएँ प्राप्त करें।
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ! 🌹🙏
01/17/2026
01/14/2026
12/23/2025
आज अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मानपूर्वक शिरकत की इस पावन अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी दाताओं को हृदयपूर्वक साधुवाद।
अग्रवाल समाज द्वारा दिए गए मान-सम्मान एवं स्नेह के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
,,सेवा ही सर्वोच्च धर्म है,,
12/22/2025
🏅 खेल जगत में गौरवपूर्ण उपलब्धि 🏅
अभिषेक नैन पुत्र कुलदीप कमांडो ने 5 दिसंबर को पंचकुला में आयोजित 10 किलोमीटर राज्य स्तरीय रेस प्रतियोगिता (सिविल सर्विस एज ग्रुप) में स्वर्ण पदक,
8 दिसंबर को पंचकुला में ही आयोजित 5 किलोमीटर राज्य स्तरीय रेस में पुनः स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 13 दिसंबर को पटना में आयोजित 5 किलोमीटर रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
पटना में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता मे मुख्य सचिव श्री अमृत वर्तय जी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। बेटे को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🌟🏃♂️
12/20/2025
आज स्वतंत्र समूह सेवा समिति व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन के द्वारा G.S.S.S. मानस (कैथल) में स्व. श्री अनिल पहलवान जी की पावन स्मृति में आयोजित 631 छात्र एवं छात्राओं को जर्सी वितरण की गई यह कार्यक्रम बड़े ही अनुशासन, सम्मान और भावनात्मक माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. कृष्ण श्योकंद, प्रधान अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र, व प्रधान स्वतंत्र समूह सेवा समिति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासी सम्मानित साथी, विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों का हृदय से आभार,
12/20/2025
सफल आयोजन के लिए आप सभी साथियों और ग्रामवासियों का हार्दिक आभार 🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
United States
Los Angeles, CA
10001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Face of NRI Ghaso posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.